सहेली के मायका में रूकी महिला दो माह का  बच्चा लेकर फरार 

महिला तो पकड़ी  गयी  लेकिन बच्चे की तलाश जारी 

 मेरठ। एक महिला ने अपनी महिला दोस्त के साथ विश्वासघात करते हुए उसका बच्चा चुराकर फरार हो गयी। बच्चे को लेकर फरार हुई महिला  पहले सहेली के मायका में रूकी । उसी के साथ शॉपिंग की। पुलिस शिकायत के बाद महिला को गिफ्तार कर लिया है। लेकिन बच्चे की तलाश करने में पुलिस जुटी । पकड़ी गयी महिला सहारनपुर की है। मामला  थाना लालकुर्ती क्षेत्र के रजबन है। 

अंंकिता अपने मायका रजबन में रह रही है। गुरूवार का  सहारनपुर निवासी राधिका उसके मायका में मिलने के लिएआयी। रातभर उसके घर पर रूकी सुबह के समय राधिका ने अंकिता से कहा कि वह शादी में आ नहीं पायी थी। इस लिए अब उसे मौका मिला है। राधिका ने अंकिता से शॉपिग करने के कहा वह अंकिता के साथ शाॅपिंग करने के लिए चली गयी। इसी बीच राधिका ने अंकिता के दाे माह के बेटे के कपड‍े़ खरीदे व उसने अंकिता से सूट खरीदने के लिए कहा। इस बीच अंकिता सूट खरीदने लगी। तभी राधिका ने उसके दो माह के बेटे को अपनी गोदी में ले लिया। इधर सूट खरीदने में व्यस्त हो गयी। तभी राधिका अंकिता के दाे माह के बेटे को लेकर चलती बनी । जब अंकिता ने सूट खरीदने के बाद राधिका को अपने आसपास नहीं पाया तो उसने आसपास राधिका को देखा लेकिन वह कही भी नजर नहीं आयी।इस पर अंकिता आनन फानन में लालकुर्ती थाने में पहुची। वहां उसने पूरा घटनाक्रम बताते हुए आरोपी महिला को पकडने व उसके दो माह के  बरामद करने की गुहार लगाई। महिला की बात सुनने के बाद पुलिस विभाग में  हडकंप मच गया। आनन फानन में अंकिता से राधिका के माेबाइल लेकर उसकी तलाश शुरू की। सपी सिटी और क्राइम ब्रांच टीम मिलकर महिला की लोकेशन तलाशने में लग गईं। महिला के मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन को ट्रेस किया। लोकेशन मेरठ से मुजफ्फरनगर की तरफ जाती रोडवेज बस की मिली। लोकेशन के अनुसार पुलिस टीम ने महिला का पीछा किया। तो महिला मुजफ्फरनगर सिविल लाइन एरिया के एक मकान में पहुंची। पुलिस ने लोकेशन के हिसाब से उस मकान को चारों तरफ से घेरा और महिला को बरामद कर लिया। लेकिन महिला के पास पुलिस को बच्चा नहीं मिला है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

 पीड़िता  अंकिता ने बताया कि आरोपी राधिका रात उसके साथ यहीं रजबन उसके मायके में आकर रुकी थी। सुबह वो मुझे मेरे दो महीने के बेटे तनुज को रजबन पैंठ बाजार में शॉपिग कराने ले गई। कहने लगी शादी में नहीं आ पाई थी इसलिए अब बच्चे को और मुझे गिफ्ट देगी। कपड़े दिलवाएगी। इसलिए मैं भी उसकी बातों पर भरोसा किया। उसके साथ बाजार शॉपिंग के लिए चली गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts