अरविंद केजरीवाल को कैद किया जा सकता है, उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता- अंकुश चौधरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मेरठ में आप पश्चिम उत्तर प्रदेश का सामूहिक उपवास
मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी व इंडिया गठबंधन ने एक दिन का मेरठ समेत यूपी में उपहास रखा। इस दौरान उपहास पर बैठे नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना सांधा।
जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी बहाना है असल में नरेंद्र मोदी को इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला छुपाना है। ये 1857 की क्रांति धारा मेरठ कमिश्नरी पार्क की ऐतिहासिक धरती से मैं कहना चाहता हूँ “अरविंद केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं, ईमानदार रहेंगे,अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं, मुख्यमंत्री रहेंगे”आज का आवहान तमाम उन लोगों के लिए है जिन्हें लगता है कि लोकतंत्र खतरे में है।जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी हुई है तब से पूरे देश में इसके ख़िलाफ़ आक्रोश है।21 मार्च को गिरफ़्तारी वाले दिन से लेकर अभी तक लोग सड़कों पर हैं, अपनी गिरफ़्तारियाँ दे रहे हैं ।आज मेरठ ही नही पूरे देश और पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल जी के लिए सामूहिक उपवास रख रहे हैं। देश के लोग अरविंद केजरीवाल को बहुत प्यार करते हैं। वे उन्हें CM नहीं बल्कि अपना बेटा या भाई मानते हैं। सभी चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई हो। भाजपा की ED और CBI आम आदमी पार्टी के नेताओं के शराब घोटाले का एक पैसा भी नहीं दिखा पाई है। अगर इस मामले में कोई Money Trail है तो वह शराब व्यापारी शरत रेड्डी से भाजपा तक है।
भाजपा पर छापा क्यों नहीं मारा गया, या उन पर आरोप क्यों नहीं लगाया गया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्यों नहीं बुलाया गया या गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?वहीं अरविंद केजरीवाल जी को फर्जी मुकदमे में झूठे गवाहों के बयान पर गिरफ्तार किया गया है।इस तानाशाही के खिलाफ आज मेरठ में हम उपवास कर रहे हैं। आज भारत ही नहीं दुनिया के अलग अलग देशों में जहां भारतीय रहते हैं वो भी उपवास कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान जी, ने कहा हम समाजवादी लोग हैं सेकुलर विचारधारा के लोग हैं जब-जब जुल्म और ज्यादती होती है हम उसके साथ खड़े होते हैं हमारी पार्टी और एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के खिलाफ आपके हर कार्यक्रम, प्रदर्शन को हमारा पूर्ण समर्थन है जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी विपिन चौधरी ने आपने तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक उपवास स्थल पर आकर समर्थन किया, समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने कहां हम नौजवान लोग हैं और जब आंदोलन या प्रदर्शन होते हैं तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं अरविंद केजरीवाल ईमानदार नेता है हम उनके साथ हैं।
मनीष सिंह ने कहा आज नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं, नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा डर आम आदमी पार्टी से लगता है । आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी हार रहे हैं इसीलिए नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव घोषित होते ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया ताकि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार न कर पाए।अंकित गिरी ने कहा अरविंद केजरीवाल भारत के लोगों के दिलों में बसते हैं, हर गरीब के बेटे हैं । अरविंद केजरीवाल जी को कैद किया जा सकता है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता है।
आज का उपवास कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, समाजवादी नेता सम्राट मलिक, सपा नेता नोमान मुर्तजा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, बागपत जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, सहारनपुर जिलाध्यक्ष विशाल गौतम, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक, हापुड़ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष देशवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष माइनारिटी विंग गुरविंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग कैप्टन कपिल शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रंजना तिवारी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव सुशील वर्मा, CYSS जिलाध्यक्ष शोएब, महानगर उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष देव अग्रवाल, यूनूस ख़ान, जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन वाल्मीकि, जिला कार्यकारिणीव सदस्य तरिकत पवार, जिला सचिव अनिल सुरानिया, जिला सचिव अनमोल कोरी आदि मुख्यतः उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment