हमारे राम आएंगे...!
अयोध्या धाम हर्षित है
हमारे राम आएंगे
पुष्प कलियां बिछाएंगे
हमारे राम आएंगे
चलो खुशियां मनाते हैं
हमारे राम आएंगे..।।
बहुत वर्षों से थीं आंखें
बिछाए अपनी पलकों को
खुशी से आँखें छलकी हैं
नयन वर्षा कराएंगे
चलो खुशियां मनाते हैं
हमारे राम आएंगे..।।
अवध की है धरा पुलकित
माँ सरयू भी मचलती हैं
दिवाली फिर से आई है
चलो दीपक जलाएंगे
चलो खुशियां मनाते हैं
हमारे राम आएंगे..।।
अयोध्या फिर सुशोभित
हो रही है राम को पाकर
चहकती पंक्षियां भी
उड़ रही हैं गीत फिर गाकर
प्रजा फिर से सुखी होगी
हमारे राम आएंगे
चलो खुशियां मनाते हैं
हमारे राम आएंगे..।।
हमारे राम आएंगे..।।
----------
- विजय कनौजिया
ग्राम -काही, अम्बेडकर नगर।



No comments:
Post a Comment