व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर रंगीन लाइट व 11 दीपक जलाकर राम महोत्सव मनाएंगे
मेरठ। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान, मेरठ महानगर के व्यापारियों ने नववर्ष 2024 को श्री राम नववर्ष मनाने का संकल्प लिया।बैठक का शुभारंभ संस्थान के प्रदेश प्रभारी बाबू लाल गुप्ता ने श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
तत्पश्चात व्यापारियों ने आने वाले 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु अपने विचार व्यक्त किए जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपने प्रतिष्ठान को रंगीन लाईटों से सजाकर एवं 11 दीपक जलाकर श्री राम महोत्सव को धूमधाम से मनाएंगे।हडलूम्स व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर गोयल का स्वागत किया।इसके साथ अपने प्रैस छायाकार को भी सम्मानित किया।व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द ही सरकारी विभागों में जाने का निर्णय लिया।व्यापारी ने डीजे पर डांस कर नववर्ष को धूमधाम से मनाया ।बैठक की अध्यक्षता सुनील गुप्ता एवं संचालन अमित मांगलिक ने किया।इस अवसर पर सुशील गुप्ता, संजीव पुंडीर, रविन्द्र राघव, अनुज गर्ग, संजीव सोलंकी, मनोज गुप्ता, अश्विनी कर्दम, राजीव मदान, अजय जैन, अजय गुप्ता, विपुल अग्रवाल, शुभम् गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment