मुजफ्फर नगर से भाग प्रेमी युगल ने मेरठ के होटल में लगाई फांसी
हाेटल के कमरे के बाथरूम में लटके मिले दोनों के शव
मेरठ। मुजफ्फर नगर से फरार प्रेमी युगल ने मेरठ के एक होटल में फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया। दोनो कंकरखेडा के श्रद्धापुरी में आकर रूके थे।दोनो की मौत का पता उस समय चला जब युवती के परिजनो पुलिस के साथ होटल पहुंचे। किसी तरह कमरा खोलने पर दोनो के शव बाथरूम में लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।
ककंरखेडा के सरधना रोड स्थित जेपी होटल में साजिदा व आमिर दोपहर में 12 बज पहुंचे थे। दोनो ने दोनों ने अपनी आईडी पर कमरा लिया था। लड़के के नाम से हमने कमरा बुक किया। एक दिन के लिए उनकी कमरे की बुकिंग थी। कमरा नंबर-104 में दोनों ठहरे हुए थे। रुम देने के बाद दोनों कमरे में चले गए। उनसे कोई मिलने नहीं आया न ही वो कहीं निकले।"
होटल मैनेजर अनुज ने "इसके बाद शाम को करीब 4.30 बजे मुजफ्फरनगर रतनपुरी थाना पुलिस के साथ युवक, युवती के माता, पिता यहां होटल आए थे। जब पुलिस ने कहा कि साजिदा और इकबाल नाम से एक लड़का, लड़की आपके होटल में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि ये लड़का, लड़की दोनों मंगलवार से गायब हैं। दोनों भागकर मेरठ आए हैं। इनकी लोकेशन आपके होटल की है। हमने पुलिस को बताया कि हमारे यहां दोनों ठहरे हुए हैं।मैनेजर ने बताया,"इसके बाद परिजनों और पुलिस के कहने पर हम उन्हें लड़का-लड़की के कमरे में ले गए। जहां काफी दरवाजा खटखटाने पर भी दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मास्टर की से हमने दरवाजा खोला तो देखा लड़का-लड़की कमरे में नहीं थे। रूम में अंदर चैक किया तो दोनों बाथरूम की चौखट पर लटके हुए थे। दोनों ने बाथरूम की चौखट पर चुन्नी से लटककर फांसी लगाई हुई थी। सूचना पर पहुंची कंकरखेडा पुलिस ने परिजनों ने मिलकर शवों को फंदे से उतारा है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई। उसने यहां नमूने लिए हैं। दोनों शवों को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, होटल में हुए सुसाइड कांड के बाद होटल को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जो कुछ मेहमान ठहरे थे, उनसे रूम खाली करा लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पडताल करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment