संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर के परिनिर्वाण दिवस पर सर्वधर्म वंदना का हुआ आयोजन
मेरठ। संघमाता डॉ. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउण्डेशन एवं सुभारती समूह के संयुक्त तत्वावधान में सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर के परिनिर्वाण दिवस पर सर्वधर्म वंदना का आयोजन हुआ। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सहयोग वितरण कार्यक्रम में राशन किट एवं वस्त्र वितरित किये गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बोधि मंदिर में बौद्ध विद्वान भंते डॉ चन्द्रकीर्ति, भंते कुसल सुमन, भंते विमल बोधी ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत कर किया। सुभारती समूह के मुखिया डॉ. अतुल कृष्ण के नेतृत्व में सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती स्तुति नारायण कक्कड़, सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ डॉ. शल्या राज, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ. रोहित रविन्द्र, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा मूर्ति, अवनी कमल, ने संघमाता डॉ.मुक्ति भटनागर के स्तूप पर पुष्पांजलि अर्पित की।सत्याजीत रे प्रेक्षागृह में ललित कला संकाय के शिक्षकों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया।सर्वधर्म वंदना कार्यक्रम में बौद्ध महायाना वियतनाम से वेनेरेबल ली क्वांग, नीदरलैंड से वेनेरेबल सिस्टर डोंग थांग, थेरावादा म्यांमार से वेनेरेबल पन्नासामी, वेनेरेबल ओभासा, हिन्दू सनातन धर्म से आचार्य उमेश भारद्वाज, हिन्दू आर्य समाज से आचार्य रणधीर विद्या भास्कर, इस्लाम धर्म से मुफ्ती शाह आलम मज़ाहिरी, सिख धर्म से सरदार शरद सिंह, इसाई धर्म से पास्चर जोएल जॉन, जैन धर्म से संदीप सजल शास्त्री ने संघमाता डॉ मुक्ति भटनागर को श्रद्धांजलि अर्पित की।सुभारती परिवार की ओर से सभी धर्म के गुरूओं एवं विद्वानों को पौधा भेंट कर व अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया।सुभारती परिवार के मुखिया डॉ. अतुल कृष्ण ने सर्वधर्म वंदना में आए सभी धर्मों के गुरूओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुभारती समूह की संस्थापिका संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर एक सफल चिकित्सक, ममतामयी शिक्षक, विवेकशील एवं प्रतिभावान अनुसंधान गाईड होने के साथ चित्रकला, गायन के साथ प्रेम व सौहार्द की प्रतिमूर्ति के रूप में उनका जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर हमेशा मानव कल्याण के कार्य करने हेतु अग्रसर रहा करती थी। उन्हीं की प्रेरणा से आज भारत देश में सुभारती समूह शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में तथागत बुद्ध के आदर्शो को आत्मसात करते हुए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा क बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने एवं सत्य के मार्ग पर चलकर मानव हित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। इसी उद्देश्य से सुभारती समूह विश्व को प्रेम, करूणा, मैत्री का संदेश देकर मानव कल्याण के कार्य कर रहा है।
No comments:
Post a Comment