उन्नत कृषि एवं किसान राष्ट्र विकास की नींव विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
.किसानों के उत्थान के लिए वेंक्टेश्वरा विवि आगामी जनवरी माह में मृदा परीक्षण लैब सोईल टेस्टिंग लैब शुरू करने जा रहा है. डॉ. सुधीर गिरिमेरठ। गुरूवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विवि -संस्थान में भारतीय किसान दल के संयुक्त तत्वाधान में उन्नत कृषि एवं किसान राष्ट्र विकास की नींव विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से आये कृषि वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदो, शोधार्थियों, शिक्षाविदों ने किसानों की आय बढ़ाने एवं राष्ट्र विकास में उनकी प्रभावी भूमिका पर मंथन करते हुए एक सुर में अन्नदाता को भगवान का दर्जा देते हुए उनके उत्थान की बात की।
राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ भारत भूषण त्यागी, मुख्य वक्ता डॉ.दिनेश कुलकर्णी, प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, सीडीओ चन्द्रशेखर शुक्ल, प्रान्तीय महामंत्री डॉ कुलदीप सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
अपने संबोधन में मुख्य वक्ता पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने कहा कि किसानों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं अधिकतम मूल्य के बीच से जब तक जमाखोर एवं बिचौलियों की भागीदारी पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं होगी एवं राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही शानदार कृषि नीतियाँ जब तक किसानों का उत्थान संभव नहीं है।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि किसानो को किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ, ओलावृष्टि के तुरन्त बाद मुआवजा प्रदान किया जाए। राष्ट्रीय सेमीनार को प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागीए जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ल, भारतीय किसान संघ के प्रान्तीय महामंत्री डॉ. कुलदीप कुमार एवं प्रति.कुलपति डॉ राकेश यादव ने भी सम्बोधित किया।
देश भर के अलग अलग हिस्सों से आये 250 से अधिक प्रगतिशील किसान भाईयो को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ.साथ किसानों की आय बढ़ाने से सम्बन्धित डॉ. महेश ष्ष्व्हाईट द्वारा लिखित पुस्तक धरती का किसान पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश सिंह. डॉ. सीपी कुशवाहा, डॉ. अनिल जयसवाल डॉ. एसएन साहू, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह अलका सिंह डॉ. वर्षा यादव डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. माताप्रसाद डॉ. रामकुमार डॉ. विकास दुबे डॉ. शहजादी खातून, डॉ. अंकित ठाकुर, अरुण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment