सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ मेडिकल पार्लियामेंट का आयोजन
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में मेडिकल पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया देश के मेडिकल प्रतिनिधियों ने शिरकत करते हुए सभी का ज्ञान वर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल पार्लियामेंट के संस्थापक डा. हर्षवर्धन, ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सीय विशेषज्ञ डा. हेनरी, डा. डेमीचन, डा. एंड्रयू, डा. ब्रूस, डा. बसिस्ठ, डा. निकोलस, डा. पदमा, माइकल, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि मण्डल का सुभारती विश्वविद्यालय आगमन पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल पार्लियामेंट कार्यक्रम के द्वारा भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य शैक्षिक आदान प्रदान के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान तथा कौशल विकास को गति मिलेगी। उन्होंने आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि मण्डल को सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यो से रूबरू कराया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कहा कि मेडिकल पार्लियामेंट कार्यक्रम द्वारा भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के सम्बंधों में मधुरता स्थापित होगी। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन देने के साथ विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण रोपित किये जा रहे है।
मेडिकल पार्लियामेंट के संस्थापक मुख्य वक्ता डा.हर्षवर्धन ने कहा कि मेडिकल साइंस में तेजी से विकास हो रहा है और भारत एवं ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों में अनुसंधान भी तेजी से चल रहे है, जिसके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र को सर्वसुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल पार्लियामेंट द्वारा शैक्षिक आदान प्रदान हुआ है, इसके सहयोग से नए अनुसंधान एवं नए विचारों पर कार्य करने हेतु सहयोग प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि मण्डल ने सुभारती विश्वविद्यालय के परिसर का भ्रमण किया। सभी सदस्य परिसर में भारत देश की गौरवशाली संस्कृति की झलक देखकर प्रभावित हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक एवं डेन्टल कॉलिज के प्राचार्य डा. निखिल श्रीवास्तव, प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, मेडिकल कॉलिज के उप प्राचार्य डा. सत्यम खरे, डा. गीता प्रवंदा, डा. विनीता निखिल, समीर सिंह, हर्षवर्धन कौशिक सहित आयोजन समिति के सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment