दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली

 नोए़डा के बाद दिल्ली में भी स्कूल बंद
 ऑड-ईवन हो सकता है लागू, केजरीवाल ने किया ऐलान

नई दिल्ली (एजेंसी)।
वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद जहरीली हो गई है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 500-600 के बीच पहुंच गया है। एनसीआर के शहरों के लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं से जुझ रहे हैं। इस बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी स्कूलों को बंद करने का ऐलान हो गया है।
आज से स्कूल होंगे बंद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह प्रेसवार्ता कर पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। दिल्ली में शनिवार (5 नवंबर) से स्कूल बंद होंगे। कब तक स्कूल बंद रहेंगे? इस पर बाद में विचार किया जाएगा, क्योंकि वायु प्रदूषण नियंत्रित होने में कुछ दिन लग सकते हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पहली से लेकर आठवीं तक कक्षा तक की अवकाश की घोषणा की थी।
ऑड-इवेन भी हो सकता है लागू
दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्‍ली में 5 नवंबर से प्राइमरी स्‍कूल बंद होंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि वायु प्रदूषण के स्‍तर को काबू करने के लिए ऑड-इवेन भी लागू किया जा सकता है। इस पर विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। लोगों का सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डाक्टरों/विशेषज्ञों ने लोगों से बेवजह घरोें से नहीं निकलने की सलाह दी है।

सुप्रीम कोर्ट 10 नवंबर को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट मामले में सुनवाई के लिए राजी हो गया है। प्रदूषण के मामले में 10 नवंबर को अदालत में सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश यूयू की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। वकील ने कहा कि पराली जलाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts