श्री वेंराक्टेव विश्वविद्यालय एवं किकबाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध) के संयुक्त तत्वाधान में ’’खेलो इण्डिया-जीतो इण्डिया’’ अभियान का शुभारम्भ
-वाको इण्डिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के चेयरमैन एवं पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष अग्रवाल का वेंक्टेश्वरा संस्थान में जोरदार स्वागत
-किकबाक्सिंग के लिए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तराशने का काम करेगा वेंक्टेश्वरा-डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन
-उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-2 खेलो को बढावा देने (विशेष रूप से बालिकाओ को ) के लिए वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के प्रयास दूसरी संस्थाओ के लिए एक नजीर- श्री संतोष अग्रवाल, चेयरमैन, भारतीय किकबाक्सिंग फेडरेशन एवं पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी
मेरठ/गजरौला। वेंक्टेश्वरा अच्छी शिक्षा के साथ-2 प्रदेश एवं देश के युवाओ को खेल प्रतिस्पर्धाओ में आगे बढाने के मिशन को अग्रणीय करते हुए दूसरे खेलो के साथ पूरी दुनिया में लोकप्रिय खेलो में से एक किकबाक्सिंग के लिए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के महाअभियान ’’खेलो इण्डिया-जीतो इण्डिया’’ को किकबाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के साथ मिलकर शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यो के खिलाडियो का ट्रायल द्वारा चयन कर उनको ’’निशुल्क कोचिंग/प्रशिक्षण’’ दिया जायेगा। इस आशय की जानकारी आज ’’खेलो इण्डिया-जीतो इण्डिया’’ अभियान के शुभारम्भ पर आयोजित कार्यक्रम के बाद ’’किकबाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के चेयरमैन श्री संतोष अग्रवाल एवं एसोसिएट वाईस चेयरमैन एवं वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से दी। इस अवसर पर समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि की स्वीकृति से आगामी 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयनती (युवा महोत्सव) पर तीन दिवसीय ’’राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता’’ का शानदार आयोजन किया जायेगा।
इस माहअभियान की जानकारी देते हुए वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति एवं किकबाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के वाईस प्रैसीडेन्ट डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान पिछले दो दशको से अच्छी शिक्षा के साथ-2 युवाओ को (विशेष रूप से बालिकाओ) विभिन्न खेल संस्थाओ के साथ मिलकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढाने का काम कर रहा है। इसी कडी में संस्थान ’’वाको किकबाक्सिंग फेडरेशन’’ (खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के साथ मिलकर ’’किकबाक्सिंग खेल प्रतिस्पर्धा’’ के लिए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करेगा। समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियो को तैयार करने के लिए फेडरेशन को हर सम्भव मदद करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डॉ0 राकेश यादव, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 एस0एन0 साहू, डॉ0 सी0पी0 कुशवाह, डॉ0 उमेश, डॉ0 विवेक सचान, डॉ0 ऐना एरिक ब्राउन, डॉ0 योगेश्वर शर्मा, डॉ0 प्रताप सिंह, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, अभिनव राणा, अरूण गोस्वामी, एस0एस0 बघेल, डॉ0 राजवर्द्धन, देवप्रताप, डॉ0 मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, विशाल शर्मा, विकास भाटिया, प्रदीप शर्मा, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment