हर दिन हर घर आयुर्वेदः आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन
मेरठ। हर दिन हर घर आयुर्वेद के अन्तर्गत आई.आई.एम.टी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हाॅस्पिटल, गंगानगर, मेरठ के छात्रो, षिक्षको चिकित्सा विषेशज्ञों एवं अन्य स्टाफ के द्वारा आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली आयुर्वेदिक कालेज से प्रारम्भ होकर विष्वविद्यालय के विभिन्न कालेजो से होती हुई आयुर्वेदिक कालेज के हर्बल गार्डन पर समाप्त हुई। रैली का षुभारम्भ डा0 जी0के0 जैन प्राचार्य, डा0 राकेष पवार डी0जी0 आयुर्वेद के द्वारा किया गया। छात्रों के द्वारा आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार से सम्बन्धित नारे लगाये गये। छात्र जागरूकता हेतु हाथों में बैनर एवं तख्ती लिए हुए थे। हर्बल गार्डन में रैली को सम्बोधित करते हुए डा0 एस0के0 तंवर डी0एम0एस0 ने बताया कि सप्तम आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर 2022 के उपलक्ष्य में कालेज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चिकित्सा षिविर, आयुर्वेदिक गोश्ठी भाशण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज आयुर्वेद अष्वगन्धा, षतावर, हरीतकी, निर्गुन्डी, गुंजा, गिलोय, काला बासा, कन्टकारी, आदि अनेक पौधे उपलब्ध है। डा0 अंजलि पूनिया एवं डा0 षाॅन कुमार के द्वारा विष्वविद्यालय के स्टाफ, षिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों को औशधीय पौधों का परिचय एवं उनका महत्व बताया। मुख्य रूप से डा0 रितु, डा0 नेहा, डा0 अनुपमा, गोपाल दत्त, डा0 कंचन, डा0 प्रदीप कुमार, डा0 षाजिया खान, डा0 सुमन, डा0 प्रवीण कुमार, प्रविन्द्र, रूबी, अनीता, अमरपाल, आदि एवं बी0ए0एम0एस के छात्र उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment