आग से झुलसी महिला ने आखिरकार तोडा दम , नवजात से छिना मॉ का साथ
बिल्ली की छलांग से कमरे में रखी थिनर की बोतल गिरने से लगी थी आगमेरठ। थाना गंगानगर के कसेरू बक्सर में आग से झुलसी पिंकी आखिर जिंदगी से हार गई। महिला की मौत का कारण बिल्ली है। महिला शनिवार रात को जिस समय गैस के चूल्हे पर पानी गरम कर रही थी। तभी बिल्ली ने छलांग लगाई तो वहां रखी थिनर की बोतल गिर गई। जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। महिला ने मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड में दम तोड दिया।
कसेरू बक्सर निवासी रितिक अपनी पत्नी पिंकी के साथ किराए पर रहता है। महिला का पति पेंटिंग का काम करता है। गत 27 सितंबर को महिला ने बेटे को जन्म दिया था। शनिवार आधी रात महिला गैस पर पानी गरम कर रही थी। उसी कमरे में थिनर केमिकल की बोतल और एक डिब्बा भी रखा हुआ था। तभी वहां बिल्ली के कारण थिनर बोलत से बिखर गया। इसके बाद कमरे में आग लग गई। इस आग की चपेट में महिला झुलस गई थी। हादसे के बाद महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि जब रात में मैं गैस पर पानी गरम कर रही थी, तभी बिल्ली के आने से वहां रखा केमिकल बिखर गया। इसके कारण आग लगने से वह झुलस गई।
नवजात से ममता
जिस कोख से नवजात को पिंकी ने जन्म दिया था। अब मॉ की मौत के बाद अकेला रहा गया है। उसे तो पता भी नहीं उसकी मॉ का साथ उससे छूट गया है। पिता को रो-रोकर बुरा हाल है


No comments:
Post a Comment