सीएम योगी ने किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण

 बोले- जनता की सेवा को तत्पर है सरकार

गोरखपुर/महराजगंज।
सीएम योगी ने कहा कि अक्तूबर में पहली बार असमय बाढ़ की त्रासदी का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार जनता की सेवा में जुटी है। बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शुक्रवार की सुबह पहले महराजगंज और फिर गोरखपुर को हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने पहले महराजगंज जिले का निरक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों को राहत सामाग्री वितरित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बेहद आत्मीयता से बातचीत की, उनका दुख-दर्द साझा किया। खुद अपने हाथों से राहत सामग्री सौंपी और भरोसा दिया कि हर संकट में सरकार उनके साथ खड़ी है। बाढ़ आपदा में हुए उनके हर नुकसान की भरपाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र व राज्य की सरकार ने हर प्रकार की सहायता के लिए प्रशासन को पर्याप्त धन व सामग्री उपलब्ध करा दी है। जिन घरों में पानी लगने से भोजन बनाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, वहां भोजन के पैकेट पहुंचाई जा रहे हैं और जहां भोजन बन सकता है वहां पर्याप्त मात्रा में राशन किट की व्यवस्था की गई है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि जो लोग बाढ़ के पानी में पूरी तरह गिरे हुए हैं उन्हें अतिरिक्त नौकाओं की व्यवस्था कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी जनता की सेवा में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।
अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए
सीएम योगी ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और छिड़काव का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। इसके साथ ही दीवाली से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित करते हुए हर व्यवस्था को पुख्ता किया जाए। ताकि सभी लोग हर्षोल्लास से दिवाली मना सकें।

सीएम योगी शुक्रवार को कैंपियरगंज के बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जेपी इंटर कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर राहत सामग्री सौंपी और आश्वस्त किया कि आपदा के समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। सभी का भरपूर सहयोग किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, मत्स्य निगम के चेयरमैन रमाकांत निषाद, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, अश्विनी जयसवाल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts