देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरीः शशि थरूर

 पार्टी को भविष्य के लिए तैयार करेंगे

लखनऊ।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी है। यह चुनाव पार्टी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। हम कांग्रेस को भविष्य के लिए तैयार करेंगे। शशि थरूर लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल से चुनाव नहीं हुआ। राहुल गांधी ने जब तय किया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे तो मैंने फैसला लिया। पार्टी मुश्किल में है। कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर चले गए। वरिष्ठ नेताओं का भी भरोसा कुछ कमजोर हुआ है। देश के लिए मजबूत कांग्रेस जरूरी है। हम दिखाना चाहते हैं कि पार्टी भविष्य के लिए बदलाव आत्मसात कर सकती है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या के बावजूद कांग्रेस ने दिखाया कि वह देश चला सकती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज उठाना जरूरी है। मैं नामांकन से पहले पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गया था। उन्होंने सहमति दी। उन्होंने मुझे लड़ने को कहा और ये बताया कि हमारा कोई आधिकारिक प्रत्याशी नहीं होगा। गांधी परिवार चाहता है कि लोग अपनी इच्छा से अपना अध्यक्ष चुनें। यह चुनाव कांग्रेस के लिए भी अच्छा है। अगर गांधी परिवार चाहता है कि लोग चुनें तो यह ठीक ही है।
शशि थरूर ने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में कहा कि वह हम एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं। मैंने उनके साथ काम किया है। उन्हें संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। हम दोनों के काम करने का तरीका अलग है।
शशि थरूर ने कहा कि अगर मैं कांग्रेस अध्यक्ष बना तो पार्टी में विकेंद्रीकरण करूंगा। ये सुनिश्चित करूंगा कि सभी निर्णय दिल्ली से न हों। हर प्रदेश अध्यक्ष अपने हिसाब से फैसला लें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts