असम ट्रक से 2400 किलो गांजा बरामद

 सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। असम-त्रिपुरा सीमा पर चुरैबाड़ी वॉच पोस्ट के कर्मचारियों द्वारा शनिवार रात सघन जांच के दौरान, असम पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे एक ट्रक को हिरासत में लिया और ड्रम में बंद 2,400 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 13 सितम्बर को भी असम पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त अभियान में कार्बी आंगलोंग जिले में एक ट्रक से 860 किलोग्राम गांजा और 40 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की थी। इस जब्ती के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts