अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की कार्यशाला में जुटेंगे पदाधिकारी

Meerut-अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा एक प्रेसवार्ता गढ़ रोड स्थित, 7 फेरे रेस्टोरेंट मे की गई। संगठन महामंत्री हिमांशु गोयल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
 उन्होंने बताया की शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को गंगा नगर स्थित आईआईएमटी  विश्वविद्यालय के बी. ब्लॉक स्थित सभागार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों से संतक संघ के पदाधिकारी एक दिवसीय क्षेत्र कार्यसमिति बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। यह कार्यशाला प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगी।
इस कार्यशाला में मासिक पत्रिका पांचजन्य के प्रमुख संवाददाता प्रफुल्ल केतकर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख सुरेन्द्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।  मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश गोयल सदस्य विधान परिषद, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राकेश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम में मेरठ.सहारनपुर खंड के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के स्नातक साथी भी रहने की संभावना है उन्होंने बताया कि अगले दिन 30 अप्रैल 2022 को प्रातः: 10 बजे मंगल पाण्डेय नगर स्थित आईडीएफसी  बैंक वाली बिल्डिंग के तृतीय तल पर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.राकेश पाण्डेय जी के शुभ करकमलों द्वारा सम्पन्न होगा। प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री पवन त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विपुल सिंघल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts