पल्लवपुरम में तेंदुए का आंतक मचाता रहा उत्पात

 पिंजरा तोड़कर हुआ गायब,पक डने के लिये वन विभाग ने लगाया जाल
 दो थानों की पुलिस को किया गया तैनाात
मेरठ। शुक्रवार को पॉश कॉलोनी पल्लवपुर में घुसे तेंदुए से सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गईए, जब एक तेंदुआ घर में घुस आया। बाद में पल्लवपुरम फेज टू में इस घर के अंदर से जाल तोड़कर भागा तेंदुआ एक प्लाट में झाड़ियों में छिपा है। वन विभाग की टीम ने प्लाट के चारों ओर जाल लगा दिया है और ट्रेंकुलाइज करने की भी तैयारी की जा रही है। तेदूए के पॉश इलाके में मिलने से लोगों में दहशत माहौल बना हुआ है।


 शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम फेज टू निवासी आभा अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। करीब 750 पर तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो तमाम लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। लेकिन लोगों की भीड को देखकर तेदूए वहां से जाल को तोड कर भाग निकला । वहां से गलियों से होता हुआ एक खाली पडे प्लाट में जाकर छिप गया। दोपहर में डेढ़ बजे तक काबू में नहीं आया था। वन विभाग की  ट्रैंक्युलाइज टीम भी मौके पर पहंच गई।  वहीं रैपिड रेल का काम कर रही आरआरटीएस की टीम भी मौके आ गई है। प्लाट को ऊपर से जाल से कवर किया गया। बाहर जाल लगाया गया। डिवाइडर रोड पर भीड़ लगी रही। नोएडा और दिल्ली से टीम बुलाय गया।



10मिनट तक जाल  में फंसने के  बाद जाल को तोड निकला तेंदूआ
पल्लवपुरम मेेंं आया तेेंदूवा दस मिनट तक तेंदुआ जाल में फंसा रहा  फिर अचानक जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ  सड़क पर आ गया। इससे भगदड़ मच गई।लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर उधर भागने लगे।  तेंदुआ अनीता चौधरी के प्लाट में घुस गया। वन विभाग व पुलिस ने प्लाट के चारों ओर जाल लगाना शुरू किया तो तेंदुआ वहां से निकलकर पास के प्लाट में जा घुसा। मौजूद भीड़ को हटाने के लिए कई बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।



जाल में फंसने से रह गया तेंदुआ
मकान से दीवार कूद कर जैसे ही तेंदुआ बाहर की तरफ भागा तभी जाल में फंस गया। और करीब 10 मिनट तक निकलने का प्रयास किया। इसी बीच एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ बहुत तेजी से निकल कर भागा। जिसको देख आसपास खड़े पुलिसकर्मी व भीड़ भी सड़क पर गिर गई। बच्चे अपने घरों की छतों पर रोने लगे। उसके बाद तेंदुआ डिवाइडर रोड के पास एक बड़े प्लॉट में गया। तेंदुए को पकडने के  लिये प्रयास किये जा रहे है।



रोहटा के  कल्याणपुरी में एक मकान में घुसा बारहसिंगा
  रोहटा  के कल्याणपुरी के  रिहायशी इलाके  में कुत्तों से अपनी जान बचाने के लिये एक दुर्लभ प्रजाति का बाहर सिंहा मकान में घुस गया। जैसे ही लोगों ने बारहसिंघा को मकान में  घुसा देख गेट बंद कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है। इंस्पेक्टर रोहटा  उपेन्द्र सिंह ने बताया बाहर सिंहा दुर्लभ प्रजाति है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts