शिवालिक जंगलों में छोडा गया  तेंदूआ

  पकडे गये तेंदुए को वन विभाग ने पल्लव दिया नाम
 मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम के फेज दो में  १०  घंटे के बाद पकड़े गए तेंदुए  शनिवार को वन विभाग ने शिवालिक के जंगलों में  छोड दिया गया। जंगल में छोडे गये तेंदुए को पल्लव नाम दिया गया  है।
 शनिवार की सुबह तेंदुए को शिवालिक के जंगलों  में  ले जाया गया। सफर के दौरान उसे डिनर के  रूप में मुर्गे दिए गये। नये स्थान पर ले जाते  वक्त पल्लव पूरी तरह खामोश रहा। वन विभाग की टीम जैसे ही जाल को हटाया पल्लव छलांग मारता हुए घने जंगल की ओर भाग निकला। वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है। बता देें शुक्रवार की सुबह तेंदुआ पल्लवपुरम के फेज दो में  एक मकान में घुस गया था। जब उसे पकड़ने के लिए जाल लगाया तो वह जाल  को तोड़कर वहां से भाग कर एक खाली पडे प्लाट में जा छिपा । इससे पहले वह गलियों में जिस तरह 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा लोग दंग रहे गये । करीब १० की कड़ी मशक्कत के  बाद रेस्क्यू टीम द्वारा वह उसे पकड़ा जा सक ा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts