शहर में महिला गैंग सक्रिय , यात्री के रूप मेंलोगों को बना रही निशाना
मेरठ। कुछ समय तक बे्रक लगने के बाद शहर की सडकों पर महिला गैंग सक्रिय हो गया है। जो यात्रियों के रूप में लोगों की जेब साफ करने में लगी है।
सरधना के खिर्वा जलालपुर निवासी राहत हुसैन अपनी पत्नि बेटी के साथ के साथ जैदी फार्म अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिये आये थे। वापस लौटते समय उन्होंने हापुड अडडे से ई रिक्शा पकडा। तभी दो महिला ई रिक्शा में बैठ गयी। जैसे ही वह बेगमपुल पुलिस चौकी के पास पहुंची। जैसे ही वह ई रिक्शा चालक को किराया देने केलिये पर्स देखने लगी तो उनके होश उड गये। पर्स से यात्री के रूप में बैठी दोनो महिलाओं ने ४ हजार की नकदी, एटीएम, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात को साफ कर लिया। पीडित ने इस मामले में सदर थाने में तहरीर दी है। यह को पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व यह महिला गैग दर्जनों यात्रियों को अपना निशाना बना चुकी है।
No comments:
Post a Comment