भदोही में अराजकतत्वों ने तोड़ी गाँधी प्रतिमा
क्षेत्र में फैला रोष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनभदोही (प्रभुनाथ शुक्ला)। जनपद के इंदिरा मिल चौराहे पर स्थापित गांधी प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में रोष फैल गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठ गए। मामले की खबर लगते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के अत्यधिक व्यस्त इंदिरा मिल चौराहे पर यह प्रतिमा स्थापित है। अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। प्रतिमा के कान और आंख एवं चश्मे को नुकसान पंहुचाया गया है जबकि भदोही विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी का आरोप है कि पूरी प्रतिमा उखड़ कर नीचे गिरा दी गयी है। पुलिस उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
घटना के बाद जिलाकांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं उबल पड़े। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राजन दुबे के नेतृत्व में प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार राजन दुबे ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक शक्तियां एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। गांधी की विचारधारा को मिटाने की साजिश रची जा रही है। लेकिन कांग्रेस कभी इसको मुमकिन नहीं होने देगी। प्रतिमा को नुकसान पहुंचा कर गांधी की विचारधारा को नष्ट नहीं किया जा सकता है। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक नई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है वह धरने से नहीं हटेंगे।
भदोही क्षेत्राधिकारी ने कहा कि इस तरह का कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। जबकि भदोही कोतवाल गगनराज सिंह ने कहा कि प्रतिमा को क्षति पहुंचाई है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस मुकदमा लिखने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेगी।
No comments:
Post a Comment