दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग
दौराला स्टेशन पर धमाके से दो कोच जले ,आग बुझाने में जुटा दमकल विभागमेरठ।शनिवार को उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया। जब सहारनपुर से दिल्ली जा रही सहारनपुर से दिल्ली जा रही सहारनपुर - दिल्ली पैसेंजर के दो कोच में धमाके से आग लगी गयी। गनीमत यह रही जिस वक्त हादसा हुआ पैसेंजर दौराला स्टेशन पर खडी थी। वरना चलती ट्रेन में हादसा होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसा सुबह सात बजकर 1 मिनट का है। सहारनपुर से आने वाली दिल्ली -सहारनपुर पैसेंजर का यात्री इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पैसेंजर स्टेशन पर आकर रुकी तभी इंजन के पीछे के एक कोच में तेज धमाके के साथ आग लग गयी। आनन फानन में कोच में बैठे यात्री अपनी जान बचाकर कोच निकले गये। कोच में ज्यादातर नौकरीपेशा लोग सवार कर रहे थे। थोडी देर में दूसरे कोच आग फैल गयी। आग की सूचना से स्टेशन प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आरपीएफ व जीआरपी आग बुझाने उपकरण के साथ स्टेशन पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। आनन फानन में दोनों कोच को रेलवे कर्मचारियों ने अलग किया। आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
आग से कई ट्रेनें प्रभावित
दौराला स्टेशन पर सहारनपुर -दिल्ली पैसेंजर में आग लगने के बाद दिल्ली-मेरठ रूट प्रभावित हो गया। सुबह के समय इस मार्ग से कई महत्वपूर्ण ट्रेन गुजरती है। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को मेरठ सिटी स्टेशन पर रोका गया। वही प्रयागराज से चलकर वाया सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर रोका गया। वही जम्मू से चलकर दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को सकौती स्टेशन पर रोका गया । इसके अलावा कई ट्रेनों को मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रोका गया है।
बडा हो सकता था बड़ा हादसा
शनिवार को जिस वक्त दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर में हादसा हुआ वह उस समय दौराला स्टेशन पर खडी थी। अगर हादसा चलती ट्रेन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
No comments:
Post a Comment