अधिकारों से वंचित न रहे आधी आबादीः अपूर्वा

 वंचित समाज महिला और बच्चों के अधिकारों पर कार्यशाला
मेरठ।एसोशिएशन फार एडवोकेसी एंड लीगल इनिशिएटिव्स ट्रस्ट (आली) लखनऊ की ओर से महिला के अधिकारों को लेकर शहर के अधिवक्ताओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कोरोना संक्रमण काल में महिला पर हिंसा के मामले पर चर्चा की गई।
आली संस्था से आईं अपूर्वा श्रीवास्तव ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बताया कि संस्था विगत 24 वर्षों से लगातार वंचित समाज महिला और बच्चों के अधिकारों पर काम रही है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निशुल्क लीगल मदद भी आली की तरफ से की जाती है। उन्होंने कहा कि यह कारवां तभी आगे बढ़ेगा जब अधिवक्ता वर्ग मिशन के तहत इस अभियान से जुड़े। बैठक में अधिवक्ताओं ने भी वंचित समाज महिला को उनकी कानूनी मदद का भरोसा दिया। बाद में सभी तय किया कि किसी भी स्थिति में आधी भाबादी अपने अधिकारों से वंचित न हो वे सभी यह संकल्प लेते हैं।
मेरठ कचहरी के महिला अधिवक्ता कक्ष में आयोजित इस कार्यशाला में पर्सनल ला और फैमिली कोर्ट की भूमिका पर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं ने कुछ मामलों का उदाहरण देते हुए आ रही दिक्कतों के बारे में बताया।
अपूर्वा ने बताया कि मेरठ में आली संस्था की केस वर्कर के रूप में दिशा सेवा संस्थान की कार्यक्रम निदेशक दमयन्ती गुप्ता कार्य कर रही हैं। साथ ही उन्होंने इस कार्यशाल के सफल आयोजन के लिए दमयन्ती गुप्ता और कार्यशाला के संयोजक अधिवक्ता शिवम गुप्ता को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर दमयन्ती गुप्ता ने कहा कि वास्तव में जो दिखता है वह होता नहीं है, समाज में महिलाओं की स्थिति धरातल पर अलग है, अभी उन्हें और सशक्त करने की जरूरत है। कार्य़शाला के समापन पर भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकार बहुत कुछ कर रही है।
इस मौके पर रेखा त्यागी, महक राजपूत, सीता श्रीवास्तव, प्रवीन कौशिक, विनीत जैन, रजत वशिष्ट, हिमाशु अग्रवाल, सुंदर यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts