सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट-----

अतुल प्रधान की जीत पर सरधना में जश्न का माहौल 

अतुल प्रधान ने भाजपा के संगीत सोम को 13552 मतों से किया पराजित 

सरधना (मेरठ) आखिर लंबा संघर्ष करने के बाद अतुल प्रधान ने विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल कर ही ली है। अतुल प्रधान की जीत के बाद उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।  जैसे ही अतुल प्रधान के जीतने की खबर मिली उसके उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद देने के साथ ही खुशी में मनाते हुए आतिशबाजी भी की। 


बता दें कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में अतुल प्रधान पिछले 14 वर्षों से लगातार मेहनत करके विधानसभा तक पहुंचने का प्रयास करते रहे। लेकिन सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने उन्हें दो बार पराजित किया। लेकिन अतुल प्रधान ने हिम्मत नहीं हारी तीसरी बार सबसे पहला संघर्ष टिकट हासिल करने के लिए किया।  टिकट हासिल करने में सफलता प्राप्त की जिसके बाद तीसरी बार चुनाव मैदान में उतर कर सरधना के फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाले ठाकुर संगीत सोम को आखिर पराजित कर ही दिया। अतुल प्रधान ने भाजपा के संगीत सोम को लगभग साढ़े दस हजार मतों से हराकर विजय हासिल की है। अतुल प्रधान ने  सरधना के इतिहास को बदलने का काम किया है। आपको बता दें कि देश की आजादी के बाद सरधना विधानसभा क्षेत्र में पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता खुला है। इससे पहले सपा का कोई भी प्रत्याशी जीत का परचम नहीं लहरा सका। 14 वर्ष के वनवास के बाद आखिर अतुल प्रधान ने विजय प्राप्त की। अतुल प्रधान की जीत की खबर के साथ ही सरधना के सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी का आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया यहां सपाइयों में जमकर जश्न मनाया। सपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे ने मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी और गले मिले। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी शाहवेज अंसारी सपा के मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक, जीशान कुरैशी सपा के युवा नेता ललित गुर्जर रईस उद्दीन अंसारी सनी गुप्ता हाजी याक़ूब मोहसिन डॉ सोनू एडवोकेट रविंद्र कुमार शाबाज टहरकी शफीक अहमद अतीक रंगरेज जाहिद कुरैशी अनीस कुरैशी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके अलावा आगा मोहम्मद अली शाह की कोठी पर भी जश्न का माहौल रहा यहां भी लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। सरधना विधानसभा सीट का वोट गणित - सपा: अतुल प्रधान, 1,04,274 वोट भाजपा: संगीत सोम, 90,722 वोट बसपा: संजीव धामा, 16,025 वोट कांग्रेस: सैय्यद रियानुद्दीन, 1740 वोट मिले है। अतुल प्रधान ने संगीत सोम को 13552 मतों से पराजित किया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts