साजिद कुरैशी की रिपोर्ट----
भाजपा ने बेगुनाहों को जेल भेजने का किया है काम - शकील नदवी
मेरठ - प्रदेश में पहले चरण के लिए होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सभी दलों के लोग अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोक रहे है। इसी कड़ी में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने मेरठ शहर सीट से सपा के प्रत्याशी रफीक अंसारी व दक्षिण से आदिल चौधरी को जीत दिलाने के लिए मेरठ में प्रचार प्रसार किया। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के मेरठ आगमन पर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। शकील नदवी ने जनपद की सभी सातों विधानसभा में प्रत्याशियों के साथ चुनाव का प्रचार किया और गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाए जाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टियों की नीतियों योजनाओं और अग्रिम योजनाओं की जानकारी देने के साथ। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। बेगुनाहों को बदमाश बनाकर उसको जेल में बंद कर रही है। महगांई तो पूरे चरम पर पहुंच गई है। जिसमे गरीब मजदूर अधिक परेशान हो गया है। भाजपा ने भेदभाव के साथ काम किया है। अब जनता भाजपा को सबक सिखाकर अपना बदला लेने के लिए तैयार है। गठबंधन 300 से अधिक सीट जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी शोहराब गेट पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव डॉ साकिब सईद के आवास पर भी पहुंचे यहाँ भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर हकीम शकील अहमद, हकीम वकील कुरैशी, डॉ अनस कुरैशी, हाफ़िज़ खालिद सुऐब कुरैशी शाहवेज कुरैशी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment