बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले
 ओमिक्रॉन मरीज भी 3000 के पार
नई दिल्ली (एजेंसी)।देश में कोरोना की खतरनाक रफ्तार ने लोगों के साथ-साथ राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में सख्त कदम उठाने के बावजूद कोरोना की बेलगाम रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। 
इससे पहले छह जून 2021 में एक लाख मामले सामने आए थे। वहीं इस दौरान 302 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि 30,836 लोग स्वस्थ भी हुए। लेकिन सबसे अधिक जो चिंता की बात है वह है सक्रिय मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि। 
बता दें कि देश में अब सक्रिय मरीज बढ़कर तीन लाख 71 हजार (3,71,363) हो गए हैं जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में अब देश में अब तक इस जानलेवा वायरस के कुल 4,83,178 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं एक अच्छी बात यह है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 149.66 करोड़ हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। 876 मामलों के साथ महाराष्ट्र जहां टॉप पर बना हुआ है वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 3,007 मरीजों में से 1,199 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।

गृह सचिव ने की अधिकारियों के साथ बैठक
 केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों विशेष तौर पर ओमिक्रोन को लेकर बैठक की। अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दिल्ली-एनसीआर में तैयारियों को लेकर समीक्षा हुई। बैठक में दिल्ली, यूपी और हरियाणा के 9 सीमावर्ती जिलों को लेकर बातचीत हुई।

विदेश से आने वालों रहेंगे सात दिन क्वारेंटाइन

विदेश से भारत आने वालों के लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसके तहत ऐसे यात्रियों को कम से कम सात दिन तक अनिवार्य रूप से होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। यह नियम 11 जनवरी से लागू होगा और अगले आदेश तक बरकरार रहेगा।
बता दें कि भारत ने 19 देशों की सूची जारी की है। इनमें यूके समेत यूरोप के सभी देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, घाना, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे, तंजानिया, हांगकांग, इस्राइल, कांगो, इथिओपिया, कजाकिस्तान, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनीशिया और जाम्बिया शामिल हैं। यहां से भारत आने वाले यात्रियों को कोरोना संबंधित सभी नियमों का पालन करना होगा, जिनमें फ्लाइट पकड़ने से पहले कोविड टेस्ट भी शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts