Friday, 26 November 2021

नोएडा में बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायरिंग, दारोगा घायल



नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को तीन बदमाश एक दारोगा को गोली मारकर फरार हो गये। दारोगा के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में एक बैंक के नजदीक तीन बदमाश गोलगप्पा खा रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों बदमाश भागने लगे। आशंका होने पर पुलिस ने उन बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एक गोली दारोगा अंकुर चौधरी के पैर में जा लगी। दारोगा के घायल होने पर सिपाही इरफान खान और अन्य साथियों ने दौड़कार एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश फरार है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment