Wednesday, 24 November 2021

ममता ने की पीएम मोदी से मुलाकात

 


बीएसएफ से जुड़ा कानून वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली (एजेंसी)।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। हमने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के विस्तार के मुद्दे पर भी बात की और इस फैसले को वापस लेने की मांग की। 
यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर ममता बनर्जी ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को हमारी मदद की जरूरत है, तो हम मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बीएसएफ के बारे में चर्चा की। बीएसएफ हमारा दुश्मन नहीं है। मैं सभी एजेंसियों की इज्जत करती हूं लेकिन कानून-व्यवस्था जो राज्य का विषय है इससे उसमें टकराव होता है। 

No comments:

Post a Comment