Friday, 26 November 2021

भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को दिया ज्ञापन




मुरादनगर।भारतीय किसान यूनियन(भानु) के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को संबोधित जिलाधिकारी राकेश कुमार के नाम दिया।राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर के नेतृत्व में दर्जनों संगठन से जुड़े कार्यकर्ता गाजियाबाद पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि बिल वापस लिए जाने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया है कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि किसान आयोग का गठन हो,समर्थन मूल्य की गारंटी पर कानून बनाया जाए,किसान की दुर्घटना पर उसे 5 करोड़ का मुआवजा दिया जाए,सेना,पुलिस व पत्रकारों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 करोड़ का मुआवजा दिया जाए किसानों का कर्ज माफ किया जाए सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया इस दौरान मुख्य रूप से भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,महानगर अध्यक्ष दीपक शर्मा,मुरादनगर नगर अध्यक्ष पप्पू कश्यप,मुकेश त्यागी,मनोज शर्मा आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Attachments area

No comments:

Post a Comment