डेढ़ लाख बरामद, बेटी पहले ही है जेल में

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने छह लाख रुपए की चोरी के दर्ज मुकदमे में दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दंपति से कब्जे से डेढ़ लाख रुपया बरामद भी कर लिया है। इसी केस में दंपति की एक बेटी पहले ही जेल जा चुकी है।
गौरतलब है कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आर्य नगर कॉलोनी निवासी मयंक गर्ग पुत्र राजेश गर्ग के घर पर नोएडा निवासी मुस्कान नौकरानी का काम करती थी। 21 अक्टूबर 2021 को मयंक गर्ग के घर से छह लाख नगदी चोरी हुए थे। मयंक गर्ग ने इस मामले में कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शक के आधार पर नौकरानी मुस्कान को नोएडा से गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर 2021 को नोएडा से गिरफ्तार किया था। मुस्कान के कब्जे से चोरी के 50 हजार रुपिया भी पुलिस ने बरामद किया था। मुस्कान को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
उसके बाद पुलिस बकाया रुपए की तलाश में जांच पड़ताल कर रही थी। जिसके बाद थाना पुलिस ने नोएडा से मुस्कान के पिता सारिक पुत्र खुर्शीद और मां रुखसाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दो दिन से पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने डेढ़ लाख रुपया नगद दंपति की निशानदेही पर बरामद किया। रविवार को आरोपी दंपति को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ दौराला आशीष शर्मा का कहना है कि छह लाख की चोरी के मुकदमे में दंपति को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी का डेढ़ लाख रुपए बरामद हो गया है। इस केस में मुख्य आरोपी मुस्कान पहले ही जेल में है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts