Friday, 26 November 2021

दो कारों की भिड़ंत में, कई घायल



 सरधना(मेरठ) मेरठ-बड़ौत मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई । जिसमें  चालक सहित कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद काफी देर तक मार्ग बाधित रहा। बताया गया है कि गोल्डी नाम की महिला जो बागपत के बिनोली में स्टेट बैंक में काम करती है वह कार द्वारा बागपत की ओर जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार ने  जोरदार टक्कर मार दी। इसमें रमन कांत दूसरी कार सवार कई लोग घायल हो गए  हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवा कर मार्ग खुलवाया।


No comments:

Post a Comment