Thursday, 25 November 2021




अक्षय की ईमानदारी ने किया इंस्पायरः आनंद एल राय
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक आनंद एल राय का कहना है कि अक्षय कुमार की ईमानदारी ने उन्हें दोबारा उनके साथ काम करने के लिए इंस्पायर किया है। आनंद एल राय और अक्षय कुमार पहली बार अतरंगी रे में साथ काम कर रहे हैं। अब आनंद अक्षय कुमार के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट फिल्म रक्षाबंधन में भी साथ काम करेंगे।
अक्षय के बारे में बात करते हुए, आनंद एल राय ने कहा कि वह सबसे सिंपल एक्टर हैं, जिनसे मैं आज तक मिला हूं। वह कभी खुद को छिपाने की कोशिश नहीं करते। इसलिए, उन्हें समझना और पढऩा आसान है। मेरे जैसे डायरेक्टर के लिए वह सिंपलिसिटी बहुत चार्मिंग हैं।

No comments:

Post a Comment