Friday, 26 November 2021

2022 के चुनाव में सपा रालोद गठबंधन करेगा भाजपा का सफाया - चौधरी यशवीर सिंह

 


सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने आगामी 7 दिसंबर को दबथुवा में होने वाली संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांवों में मीटिंग कर जनसंपर्क किया। जिसमें चौधरी यशवीर सिंह ने बोलते हुए कहा कि तीन कृषि कानून वापस लेने में सरकार ने बहुत देर की है। यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान शहीद न होते। भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग दुखी है। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नही है। रालोद व सपा इस बार मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगा। सभी लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दबथुवा पहुंच कर संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर रणवीर दहिया, सतेंद्र प्रधान, पप्पू गेझा आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment