सभी दलों के नेताओं को जाने की दी गयी मंजूरी 

लखनऊ।  आखिर यूपी सरकार ने राहुल गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की मंजूरी दे दी है , प्रियंका को भी सीतापुर जेल से रिहा करके लखीमपुर खीरी जाने की मंजूरी दी जा रही है। 

राहुल एयरपोर्ट से दोनों मुख्यमंत्रियों चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल के साथ निकल गए है , वे सीतापुर से निकल कर जाएंगे जहाँ से प्रियंका गांधी भी उनके साथ जाएँगी । 
इससे पहले  प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखीमपुर घटना पर बड़ा फैसला लिया था । विपक्ष के तमाम नेता लखीमपुर जाने को लेकर कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस रोक रही थी। अब योगी सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को लखीमपुर घटना स्थल तक जाने की अनुमति दे दी है। उस प्रतिनिधिमंडल में केवल पांच लोगों को ही जाने की इजाजत मिलेगी।
गत तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में आंदोलनरत किसानों समेत आठ लोगों की गाड़ी से कुचल कर मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद से विपक्ष लगातार वहां जाने की कोशिश में लगा हुआ है।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने सीतापुर में रोक रखा है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली से लखीमपुर के लिए निकले थे लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि विपक्ष ने तीन लोगों को जाने की अनुमति मांगी थी लेकिन पांच लोगों को वहां जाने की इजाजत दी गयी है।
आज राहुल जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पहले उन्हें मंजूरी दी गयी और फिर कहा गया कि सरकार की गाड़ी से जायेंगे जिस पर राहुल ने इंकार कर दिया और वे धरने पर बैठ गए जिसके बाद उन्हें जाने की मंजूरी दे दी गयी जिस पर राहुल एयरपोर्ट से निकल गए है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts