कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जनपदीय विकास कार्यों की बैठक

   

मेरठ।विकास भवन सभागार में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी के0 बालाजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विकास कार्यों को गति दंें तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुये निर्माण कार्यों को समय अंतर्गत पूर्ण कर जनउपयोगी बनाये। उन्होने विद्युत विभाग की झटपट योजना में कुछ विद्युत कनेक्शन समयसीमा के उपरांत लगने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित विद्युत अभियंता व कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए उनकी ओर से एक पत्र एमडी पीवीवीएनल को लिखने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग सरकारी अस्पतालो के विद्युत कनेक्शन के विच्छेदन से पूर्व उन्हें पहले सूचित करे। उन्होने कहा कि कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण रू0 865.34 लाख की लागत से कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि यह शूटिंग रेंज सभी अत्याधुनिक सुविधाओ से युक्त होगी।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी ने बताया कि हस्तिनापुर में रू0 892 लाख की लागत से राजकीय महाविद्यालय बनाया जा रहा है, जिसका करीब 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है तथा इसके लिए प्रथम किस्त रू0 1.25 करोड़ कार्यदायी संस्था आवास विकास को प्राप्त हो चुकी है। उन्होने बताया कि जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतल का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर अभी फीनिंशिग का कार्य चल रहा है। उन्होने कार्य को अक्टूबर 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था आवास विकास को दिये। उन्होने अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह आगामी 20 सितम्बर तक आनलाईन पोर्टल पर अपनी रैकिंग में सुधार करें।
उन्होने बताया कि जनपद मंे एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कपसाड़ का निर्माण कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद द्वारा किया जा रहा है। उन्होने यह कार्य सितम्बर माह में ही पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायीं संस्था को दिये। उन्होने बताया कि जनपद के कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में शूटिंग रेंज को अत्याधुनिक शूटिंग रेंज बनाया जा रहा है। यह कार्य 28 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो चुका है। कार्य की कुल लागत रू0 865.34 लाख है। इसके लिए रू0 01 करोड़ का बजट का आवंटन कार्यदायीं संस्था राजकीय निर्माण निगम को हो चुका है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाओ पर विस्तार से चर्चा हुयी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts