अब दिल्ली सरकार संभालेगी प्रबंधन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पंजाबी बाग स्थित स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कूल  के प्रबंधन अपने हाथ में लेने का फैसला किया है। अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्कूल बच्चों से मनमानी फीस की वसूली कर रहा है। इसके अलावा स्कूल द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा था।

दिल्ली सरकार ने अभिभावकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में एक जांच कमेटी का गठन किया था। जांच के दौरान कमेटी ने छात्रों के अभिभावकों द्वारा उठाए गए मुद्दों को सही पाया और स्कूल के कामकाज में अनियमितता पाईं।
बयान में कहा गया कि जो कमियां और शिकायतें सही पाई गईं, उन्हें देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत स्कूल प्रबंधन को अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।
कमेटी की रिपोर्ट के बाद स्कूल प्रबंधन को अपना बचाव करने का मौका दिया गया, लेकिन स्कूल प्रबंधन अपने कामकाज में विसंगतियों के बारे में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाया। इसके बाद सरकार ने स्कूल के मैनेजमेंट के अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts