मुबंई। टीवी पर भाभी का किरदार कर कई अभिनेत्रियों ने पहचान बनाई है। दर्शकों ने पर्दे पर उन्हें सीधी.सादी भाभी के रोल में देखा है। हालांकि उनमें से कई असल जिंदगी में बिल्कुल अलग हैं। तो चलिए इसी कड़ी में ऐसी ही अभिनेत्रियों की तस्वीरें दिखाते हैं।
सीरियल भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का रोल कर शिल्पा शिंदे घर.घर मशहूर हो गईं। उनके अभिनय से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक लोगों ने बहुत पसंद किए। सीरियल में वह हमेशा साड़ी पहने दिखीं। शिल्पा शिंदे के शो छोडऩे के बाद उनकी जगह अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने ली। धीरे-धीरे शुभांगी भी लोगों के दिलों मे जगह बनाने में कामयाब रहीं। उनका यह लुक इंस्टाग्राम से लिया गया है।
भाबी जी घर पर हैं में अनीता भाभी बनीं सौम्या टंडन सीरियल में ज्यादातर साड़ी में दिखीं लेकिन सोशल मीडिया पर उनका यह ग्लैमरस लुक बिल्कुल अलग है। सौम्या टंडन के शो छोडऩे के बाद अनीता भाभी का रोल करने वालीं नेहा पेंडसे भी कम हॉट नहीं हैं। ग्लैमरस लुक से वह सबको पीछे छोड़ देती हैं।सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता यानी अंजलि भाभी का रोल सुनैना फौजदार निभा रही हैं। सुनैना ने फोटोशूट की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
तारक मेहता में पहले अनीता भाभी का रोल नेहा मेहता करती थीं। बाद में उन्होंने यह शो छोड़ दिया। नेहा मेहता खुद को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करती हैं। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में माधुरी भाभी का किरदार अभिनेत्री ईशा तलवार ने निभाया। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी।ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का रोल कर हिना खान इसी नाम से मशहूर भी हो गई थीं। सीरियल में उन्होंने एक बेटी, बहू, भाभी और मां का रोल किया।
No comments:
Post a Comment