मेरठ। रविवार तड़के मेरठ के व्यापारी नेता और सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा, गंगानगर के नवीन बंसला का कोरोना से निधन हो गया। वहीं, खेल उद्यमी सुधीर महाजन का भी निधन हो गया। गंगानगर के ही देवेंद्र की इलाज के अभाव में मौत हो गई।
सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री एवं होटल साहिल और साहिल गारमेंट के मालिक विनोद अरोड़ा का सुबह आनंद हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। कसेरूबक्सर निवासी एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता नवीन बंसला की कोरोना से मौत हो गई। पिछले कई दिनों से वह केएमसी अस्पताल में भर्ती थे, जहां सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, मेरठ मेडिकल में गंगानगर के देवेंद्र को इलाज नहीं मिला। एम्बुलेंस में पड़े देवेंद्र इंतजार करते रहे, लेकिन भर्ती करना तो दूर, डॉक्टर उन्हें देखने तक नहीं आए। एम्बुलेंस में तड़प-तड़प कर देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। मेरठ के प्रमुख खेल उद्यमी सुधीर महाजन का भी रविवार को निधन हो गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts