Meerut।
खरखौदा थाना क्षेत्र के धनतला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव निवासी राजवीर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन कवीता की शादी 22 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के धनतला गांव निवासी दिनेश से हुई थी। दिनेश फिलहाल होमगार्ड में प्लाटून कमांडर के पद पर मुंडाली के तैनात है। आरोप है कि वह शराब पीने का आदि है। इसके चलते घर में आए दिन क्लेश होता था। शनिवार को भी पति-पत्नी में विवाद हुआ। आरोप है कि पति और अन्य ससुरालवालों ने महिला की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। वहीं थाना प्रभारी संजय कमार शर्मा का कहना है की उनके पास तहरीर आयी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts