हरिद्वार, 21 फरवरी। सिडकुल क्षेत्र में गुलदार के हमले एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। घायल का नाम शिवदयाल (50) है। वह तेलीवाला गांव का रहने वाला है।
बताया गया है कि शिवदयाल बीती रात महादेवपुरम से अपने घर की जा रहा था। रास्ते में गुलदार ने शिवदयाल पर हमला किया। घायल अवस्था में वह जैसे-तैसे राजा बिस्कुट चेक पोस्ट पहुंचा। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी उसे मेट्रो अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि लोगों ने रात्रि करीब 9ः30 बजे इस घटना की जानकारी उन्हें दी। उन्होंने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए दो टीम तैनात की जाएंगी। लगाएंगे। जब तक गुलदार पकड़ा न जाए तब तक रात्रि में लोग घरों से बाहर न निकलें।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts