रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धि को किया हवन
शामली। किसान आंदोलन को लेकर पुलिस भी शासन के निर्देश पर पूरी मुस्तैद नजर आ रही है। कलेक्ट्रेट में संभावित किसानों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर ही कड़े पहरे में नजरबंद कर दिया। जहां रालोद कार्यकर्ताओ ने पुलिस की मौजूदगी में हवन यज्ञ कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। पुलिस द्वारा की गई नजरबंदी को रालोद कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या बताया है।
किसान आंदोलन को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है धीरे-धीरे किसान आंदोलन भी अब तेजी पकड़ रहा है। भाकियू द्वारा जहां कलेक्ट्रेट को घेरकर धरने की चेतावनी दी गई थी। वहीं रालोद भी कलेक्ट्रेट में ही धरना प्रदर्शन किए जाने की तैयारी में था। भाकियू कार्यकर्ताओं अपनी रणनीति बनाते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुस गए। लेकिन इसके बावजूद रालोद के नेताओ व कार्यकर्ताओ को मजारा रोड स्तिथ पार्टी कार्यालय पर ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया। जिसकी कमान उपनिरीक्षक पूनम शर्मा को दी गई। किसी भी नेता व कार्यकर्ता को देर शाम से पहले पार्टी कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया। रालोद पार्टी कार्यकर्ताओ ने सरकार की सद्बुद्धि हेतु हवन का आयोजन किया।रालोद जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। सरकार किसानों को बहकाने का काम कर रही है। जिन मुद्दों को लेकर किसान चर्चा करना चाहते हैं। उन मुद्दों को चर्चाओं में शामिल नहीं कर रही। सरकार की मंशा साफ तौर पर किसान विरोधी है। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ,बिजेंद्र सिंह किवाना ,सुनील मालिक कुडाना,सर्वेश सिमभालका समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment