अब रिपल्बिलक टीवी के कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई। टीआरपी रेटिंग स्कैम मामले में रिपब्लिक टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रविवार को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इस मामले में अभी तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बता दें फर्जी टीआरपी घोटाला पिछले महीने उस वक्त सामने आया था, जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने हंसा रिसर्च गु्रप के माध्यम से एक शिकायत दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टीवी चैनल टीआरपी के नंबरों में हेराफेरी कर रहे हैं। मुंंबई पुलिस ने आर भारत के सीईओं अर्णव गोस्वामी को गिरफ्तार किया था। जिन्हें बाद में जमानत दे दी गयी। अब रिपब्लिक टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को गिरफ्ताार किया है। देखना यह है इस घोटाले में कितनों की गरदन फंसती है।
No comments:
Post a Comment