सपा व रालोद नेताओं को किया घरों में नजर बंद 

 कमिश्नरी चौराहे व मेरठ कालेज पर सपाईयों की पुलिस से झडप 


मेरठ। केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में सोमवार को भी वेस्ट यूपी के कई जिलों में बड़े आंदोलन  को ध्वस्त करने के लिये पुलिस ने कडी चौकसी बरती । कमिश्नरी पार्क पर भूख हडताल पर बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन उठा दिया। वहीं पुलिस ने रात को ही सपा व रालोद नेताओं को उनके घरों में नजर बंद  कर दिया। है। बड़े प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात रहा। रालोद नेताओं ने अपने कार्यालय मे बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। 

 सोमवार को सपाइयों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कमिश्नरी चौपले को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के लिये  सपा नेता अतुल प्रधान, चौधरी राजपाल सिंह समेत सैकडोंं कार्यकत्र्ता  कमिश्नरी पार्क पहुंचे। पुलिस ने सपाईयों को भूख हडताल करने के लिये रोक किया। इस दौरान सपा नेताओं की एसपी सिटी अखिलेश कुमार पांडे के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वहीं अतुल प्रधान ने ज़मीन पर लेट कर पुलिस को छकाया। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने अतुल प्रधान, विपिन मनोठिया, चौधरी राजपाल सिंह सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मेरठ कॉलेज गेट पर भी सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। यहां से सभी को हिरासत में लेकर हस्तिनापुर भेजा गया। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इसका खामियाज उसे प्रदेश में होने वाले 2020 के विधान सभा चुनाव में उठाना पडेगा। किसान भी भाजपा की चाल को समझ चुके है। 
वही रालोद नेताओं ने बाउड्री रोड स्थित कार्यालय में बुद्घि -शुद्घि यज्ञ किया। इस दैारान वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा दृष्टिï को देखते हुए पुलिस ने अन्य चौराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts