मेरठ । दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के चलते जहां अनेक चीजें प्रभावित हुई हैं, वहीं पश्चिम यूपी के मेरठ मंडल या सहारनपुर मंडल के साथ ही बिजनौर की चीनी मिलों ने अबतक एक करोड़ 37 लाख क्विंटल चीनी तैयार कर दी है। मेरठ जिले में छह चीनी मिल हैं। इन मिलों में अब तक दो करोड़ 40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इन छह मिलों में अब 23 लाख 49 हजार कुंतल चीनी का उत्पादन हो चुका है। रिकवरी का रेट मेरठ जिले में अभी 9.99 प्रतिशत है।. बिजनौर में नौ चीनी मिल हैं। इन चीनी मिलों ने अब तक 3 करोड़ 27 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की है। यहां रिकवरी रेट 9.86 रहा है। सभी चीनी मिलों ने 32 लाख 27 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहारनपुर में सभी छह चीनी मिलों ने 156 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। अब तक 9.6: की रिकवरी दर से 14.98 लाख क्विंटल चीनी बनाई गयी है। बुलंदशहर में सभी चार चीनी मिलों ने 70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। पिछले पेराई सत्र के मुकाबले यह पेराई चार फीसदी अधिक है। चारों चीनी मिलों ने 12.61 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। मुजफ्फरनगर में चीनी मिलों ने अब तक नए पेराई सत्र में 3.09 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर 31.29 लाख क्विंटल चीनी बना चुकी हैं। यहां रिकवरी रेट 10.49 प्रतिशत है।शामली की तीनों शुगर मिल ने अबतक 72 लाख 30 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। रिकवरी रेट 10.12 फीसदी चल रहा है। अब तक करीब 8 लाख क्विंटल चीनी बन गई है।हापुड़ की दो चीनी मिलों ने कुल 73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। रिकवरी 10 प्रतिशत रहा। दोनों मिलों ने साढ़े सात लाख क्विंटल चीनी बनाई है।. बागपत जिले में तीन मिलों में 70.72 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। तीनों मिलों में 7.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो चुका है। रिकवरी का रेट 9.73 प्रतिशत है। चीनी उत्पादन मेरठ - 23.49 लाख क्विंटल बिजनौर -32.27 लाख क्विंटल सहारनपुर- 14.98 लाख क्विंटल बुलंदशहर- 12.61 लाख क्विंटल बागपत- 7.16 लाख क्विंटल मुजफ्फरनगर. 31.29 लाख क्विंटल शामली- 8 लाख क्विंटल हापुड़- 7.50 लाख क्विंटल
No comments:
Post a Comment