योगी सरकार ने अक्षम पुलिस कर्मियों को डाला तलब किया

   

मेरठ।  योगी सरकार ने प्रदेश में  50 साल से ज्यादा उम्र वाले पुलिसकर्मियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जो अक्षम होने के कारण विभाग पर बोझ बन रहे है।  डीजीपी हैडक्वाटर्स ने ऐसे अक्षम पुलिसवालों का रिकार्ड तलब किया है जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो गई है। अब इन पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति देने की कार्रवाई शुरू कर दी है

डीजीपी  मुख्यालय से रिमाइंडर जारी कर सभी जोन के  पुलिस कप्तानों और पुलिस कमिश्नरो से ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची मांगी गई है। इस संबंध में 5 सितंबर को सरकार ने निर्देश जारी किया था।  कि 50 से ज्यादा उम्र वाले अक्षम पुलिसकर्मियों को जबरन हटाया जाएगा। इस संबंध सभी जिला, जोन और मंडल पुलिस प्रमुखो से सूची मांगी गई थी। लेकिन अभी तक किसी भी जिले से 50 साल से ज्यादा उम्र के अक्षम पुलिसकर्मियों की सूची डीजीपी मुख्यालय को नहीं भेजी गई है। जिसके बाद शुक्रवार को मुख्यालय ने दोबारा रिमाइंडर भेजकर 50 साल से ज्यादा उम्र के अक्षम पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कर 25 अक्टूबर तक सूची सौंपने का निर्देश दिया है।
अन्य विभागो में भी होगी जबरन सेवानिवृत्ति
पुलिस विभाग के बाद योगी सरकार अन्य सभी विभागों में भी ये नियम लागू करने जा रही है। इसके लिए योगी सरकार 50 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों के कामकाज का पहले परीक्षण करेगी। जिसके बाद अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति होगी। मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों और सचिवों से 50 वर्ष की आयु पार कर चुके स्टाफ के कामकाज की समीक्षा करने को कहा गया है। ऐसे कर्मचारियों की 31 जुलाई तक सूची तैयार करने को भी कहा गया था।
जानकारी के मुताबिक, ऐसे 30 अफसरों को चिह्नित कर लिया गया है जिन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इसमें 17 समीक्षा अधिकारी, आठ अनुभाग अधिकारी, तीन अनुसचिव और दो उपसचिव शामिल हैं। इन सबके खिलाफ पूर्व में हुई जांचों, कार्रवाई और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि उन्हें सेवा से हटाने के पर्याप्त आधार मौजूद रहें। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी 15 वरिष्ठ आईटी अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts