
मंत्रोच्चारण के बीच हवन कर लगाया भोग
मेरठ। गृहमंत्री अमित शाह के फिर से अस्वस्थ होने के कारण उनको एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उनके जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मेरठ में आज मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष पंडित अशोक शर्मा के पावन सानिध्य में हनुमान की विशेष पूजा.अर्चना की गई। इस दौरान हनुमान की मूर्ति के सामने बैठकर हनुमान चालीसा के पाठ किया गया। संपूर्ण विश्व को करोना वायरस जैसी घातक बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सकें उसके लिए भी विशेष रूप से पूजा.पाठ और अनुष्ठान किया गया।
इसके बाद हनुमान का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में कुछ ही कार्यकर्ताओं को आने की अनुमति दी गई थी। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने सयुंक्त रूप किया। कार्यक्रम के समापन के समय राष्ट्रीय उपाध्याक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि अमित शाह हमारे राष्ट्र की अनमोल धरोहर के समान हैं। जितनी आवश्यकता आज हमारे देश को प्रधानमंत्री मोदी की है उतनी आवश्यकता गृहमंत्री अमित शाह की है। भारत को पूर्ण रूप से अखंड हिन्दुराष्ट्र बनाने के लिए माननीय अमित शाह का स्वस्थ होना अति आवश्यक है।
प्रदेश प्रवक्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व भरत राजपूत ने कहा कि देश के विभाजन से लेकर आजतक कोई भी गृहमंत्री माननीय अमित शाह जैसी हिम्मत नहीं दिखा पाया चाहे वो लोकसभा भवन हो या कोई चुनावी रैली या कोई भी राष्ट्र हित के फैसले की बात हो अमित शाह का बार बार अस्वस्थ होना राष्ट्र के लिए प्राण घातक साबित हो सकता है। अमित शाह ने पिछले सौ वर्षों से जो वादे हिन्दू महासभा के महान क्रांतिकारी नेताओं द्वारा किये गए उनको पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने ही धारा 370 का खात्मा किया। राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए गृहमंत्री अमित शाह के जल्द से जल्द स्वास्थ्य स्वस्थ करने की मंगल कामना करते हैं। इस मौके पर हिन्दू महासभा के प्रचार मंत्री अरविंद शर्मा हवन पूर्ण कराया।
No comments:
Post a Comment