हैवानों ने रेप के बाद दलित पीडिता की काट दी थी जीभ 

 

हाथरस। यूपी के हाथरस में १५ दिन पूर्व गैंगरेप की पीडिता दलित किशोरी जिंदगी की जंग से हार गयी। मंगलवार की गैंगरेप की पीडिता ने दिल्ली के सफरजंग हॉस्पिटल में दम तोड दिया। 
 बता दें 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। वहशियों की दरिंदगी की शिकार पीडि़ता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। दरिंदों ने उसकी जीभ भी काट दी थी। पीडि़ता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती थी। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 
इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन शुरुआत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठे। चौथे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार किया है। शनिवार को ही कोतवाली इंचार्ज को लाइन हाजिर भी किया गया।  घटना के बाद 19 सितम्बर को पीडि़ता का बयान लेने कार्यवाहक सीओ सादाबाद महिला आरक्षियों संग अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज गए तो युवती की हालत बहुत ठीक नहीं थी। पीडिता इशारों इशारों में खुद पर हमले और बदतमीजी किए जाने की बातें ही बता सकी। जिस पर हमले के साथ.साथ 20 सितंबर को छेडख़ानी की धारा बढाई गई। मौजूदा सीओ सादाबाद मामले में 21 सितंबर को बयान दर्ज करने पहुंचे तो उस समय भी परिवार ने बता दिया कि अभी बेटी की हालत ठीक नहीं है। सीओ 22 सितंबर को फिर महिला आरक्षी संग पहुंच कर पीडिता का बयान दर्ज किया। जिसमें उसने इशारों.इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। इसके बाद मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया
वारदात को लेकर गर्म हुई सियासत 
इस बीच कई राजनीतिक दलों के लोगों ने जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीडिता से मिलने के साथ जमकर हंगामा भी किया था। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने रविवार को अलीगढ़ में भर्ती युवती से मिलने आने व बाद में गांव आने की घोषणा की। रविवार को ही बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की बात कही। इस घटना को शर्मनाक बताया। यूपी सरकार से जांच की मांग की। इस घटना से साफ है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। चाहे व महिला हो या व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts