पाक में महिलाओं पर क्रूरूता के मामले मे आयी तेजी 


टीम न्यूजप्रहरी,मुजफ्फराबाद।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके के मुजफ्फराबाद शहर में पुलिसकर्मियों ने क ई-रिक्शा मालिक और उसकी महिला परिवार के सदस्यों पर क्रुरूरतापूर्वक हमला किया। जब वे मेडिकल जांच के लिए जा रहे थे तब यह हमला किया गया। कोविड -19 के प्रकोप को कम करने के लिए सरकार ने इस क्षेत्र में लॉकडाउन का आदेश दे रखा है। इस बीच गरीब लोगों को चिकित्सा जांच के लिए जाने की अनुमति नहीं है।


हमले में घायल हुए ई.रिक्शा मालिक ने इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा हम अस्पताल जा रहे थे। रिक्शा के अलावा कोई अन्य वाहन उपलब्ध नहीं था। हमने दो चौकियों को पार किया और पुलिसकर्मियों को दस्तावेज दिखाए। जब हम अपने गंतव्य के पास पहुंचे, तो कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं था। वे छिपे हुए थे। कहीं से आए और अचानक लाठी से हम पर हमला किया। उन्होंने कहा हमारा रिक्शा नाले में गिर गया। हम तीन परिवार के सदस्य थे। मेरी पत्नी और भाभी मेरे साथ थीं। रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हम सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हमें बचाया।माथे पर पट्टी बांधे हुए महिला ने कहा पुलिसकर्मियों ने मेरे पति के हाथों पर मारा और उसने रिक्शा पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने हम पर हमला किया जैसे कि हम चोर और डकैत हों। यह ऐसा है जैसे हम इस क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। पिछले तीन महीनों से बेरोजगार हैं और अब हमें स्वास्थ्य जांच के लिए जाने की भी अनुमति नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts