संपूर्ण लॉकडाउन का दिखा असर सडकें रही सुनसान
.गली.मोहल्लों में सब्जी, फल और अन्य सामान बेचने वालों को पकड़ा
.सडकों पर बेवजह घूमने वालों से वसूला गया एक हजार का जुर्माना
.एडीजी, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी ने शहर का भ्रमण
न्यूज प्रहरी, मेरठ।कोरोना की चेन को तोडऩे के लिए अधिकारियों द्वारा सप्ताह में दो दिन जनपद में संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय धीरे.धीरे असरदार साबित हो रहा है। गुरुवार को शहर की सडकें सुनसान रही। सुबह से शाम तक कफ्र्यू जैसा रहा। तमाम पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान घूमते पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। वाहनों को सीज किया गया और मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस गली-मोहल्लों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सब्जी, फल और अन्य सामान बेचने वालों को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए और जुर्माना वसूला गया।
बताते चले कि सुपर लॉकडाउन के दौरान पिछले गुरुवार और सोमवार को पुलिस द्वारा काफी सख्ती बरती गई थी। लॉकडाउन के तीसरे दिन गुरुवार को शहर की सडकों पर सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। एडीजी प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिले में राउंड पर रहे। गौरतलब है कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध और दवा की सप्लाई के लिए एक निर्धारित समय तक अनुमति दी गई है। इसके सिवा अन्य सभी वस्तुओं की आपूर्ति सप्ताह के इन दो दिन बंद रहेंगी। वहीं, बेवजह सडक पर निकलने वालों से एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है। जिसका असर शहर की सडकों पर दिखाई दिया। बेवजह सडक पर घूमने वालों ने घरों से निकलने से परहेज किया। जिसके चलते सुबह 6 बजे के बाद शहर की सडकों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। डीएम अनिल ढींगरा का दावा है कि यदि संपूर्ण लॉकडाउन में इसी तरह जनसहयोग मिलता रहा तो जल्द ही जनपद को कोरोना से मुक्ति मिल सकती है।
No comments:
Post a Comment