डीएवी संस्थान ने पीएम केयर्स फंड में दिया 5 करोड का दान 

० प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों ने दान किया एक दिन का वेतन 

न्यूज प्रहरी मेरठ । कोरोना वायरस से जंग लडने के लिये प्रधान मंत्री के द्वारा की गयी अपील का अच्छा खासा असर दिखाई दे रहा है। लोग पीएम केयार्स फंड में दिल खोलकर दान कर रहे है। डीएवी संस्थान ने पीएम केयर्स फंड में ५ करोड रूपये दान दिये है। 


शास्त्री नगर एल ब्लॉक स्थित डीएवी की प्रधानाचार्य डा अल्पना शर्मा ने बताया डी.ए.वी. संस्था की देश-विदेश में कुल 925 शाखाएँ हैं। इसकी स्थापना सन् 1886 में की गई थी जिसके प्रथम प्रधानाचार्य त्याग और परोपकार की मूर्ति महात्मा हंसराज थे। तब से लेकर आज तक देश में आई प्राकृतिक आपदाओं में डी.ए.वी. संस्था ने बढ़-चढक़र अपना योगदान दिया है चाहे वह भूकंप हो, बाढ़ या फिर अन्य आपदाएँ। सेवा भावना, त्याग, समभाव, परोपकार, एकता, विश्व बंधुत्व और देश भक्ति आदि गुणों को डी.ए.वी. संस्था ने सदैव ही अपने जीवन में उतारा है। 

कोरोना वायरस के विरुद्ध प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जंग का एलान किया है। उनकी इस लड़ाई में डी.ए.वी. संस्था कंधे से कंधा मिलाकर प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। पी.एम. केयर्स फंड में डी.ए.वी. संस्था के प्रत्येक सदस्य ने एक दिन के वेतन के रूप में 5 करोड़ की धनराशि राष्ट्र को समर्पित करने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में आर्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित डी.ए.वी ़प्रबंधकत्र्ता समिति, दिल्ली के प्रैजीडेंट पूनम सूरी ने 5 करोड़ की धनराशि पी.एम. केयर्स फंड में दी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts