कोरोना वायरस को लेकर बुलंदशहर में पांच हजार मुर्गी के बच्चों को जमीन में किया दफन 
न्यूज प्रहरी, बुलंदशहर : कोरोना वायरस को देश में तेजी से बढता हुआ देख जनपद बुलंदशहर में पंजाब की फर्म ने लिया बड़ा फैसला लिया है। यहां कोरोना
वायरस को देखते हुए 5 हजार मुर्गी के बच्चों को दफनाने की बात कही है। जिसके बाद मुर्गी पालक द्वारा पांच हजार मुर्गी के बच्चों को दफन किया गया है।
जनपद के ऊंचागांव ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर के मुर्गा फार्म संचालक द्वारा पांच हजार मुर्गी के बच्चों को दफनाया गया है। उसी दौरान संचालक द्वारा बताया कि उनका कार्य पंचाब की मुर्गा पालन फर्म के निर्देश पर उनके द्वारा एक गड्ढा खोदकर पांच हजार मुर्गी के बच्चों को दफन किया गया है। फर्म द्वारा यह निर्णय कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। कोराना वायरस की बीमारी को लेकर क्षेत्र के मुर्गा फार्म मालिकों में मचा हड़कंप गया है। कोरोना वायरस की चपेट में होने के शक में मुर्गी के 5000 चूजे जिंदा दफना किये जाने के बाद क्षेत्र के मुर्गा फार्म संचालकों में खलबली मच गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts